Trending

Jaunpur News : शराब के नशे में दो युवकों ने की आपस में मारपीट, दोनों रेफर

Naya Savera Network

खेतासराय थाना क्षेत्र में सरवरपुर मोड़ के पास मंगलवार को दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पत्थर के टुकड़ों और ईंट से एक दूसरे पर हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया।‌ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार एक बाइक से दोनों युवक चौराहा की तरफ से खुटहन की तरफ जा रहे थे।‌ बाजार के बाहर सरवरपुर मोड़ के पास बाइक चला रहे युवक ने बाइक रोक दी।‌ किसी बात को लेकर आपस कहासुनी के दौरान दोनों आपस में मारपीट कर लिया।‌ सड़क पर बिखरी पत्थर की गिट्टियां और ईंट के टुकड़े से दोनों एक दूसरे पर हमला कर दिया।‌ लहूलुहान होकर दोनों सड़क पर गिर पड़े। चर्चा है कि शराब के ठेके पर पहले दोनों ने एक साथ शराब पी। वहां से दोनों एक साथ बाइक से घर के लिए निकले। इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद बाइक रोककर दोनों ने आपस में मारपीट कर लिया। घायलों में 25 वर्षीय सत्यम पुत्र रामकुमार निवासी मैनुद्दीनपुर और 23 वर्षीय हरेंद्र पुत्र राधेश्याम निवासी बारा गांव के बताए जा रहे हैं। डाक्टर के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!