Trending

Jaunpur News : सर्वाइकल कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

Naya Savera Network

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन में छह अक्टूबर को बीआरपी इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता के साथ मानसिक स्वास्थ्य, कानूनी सहायता और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीडि सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता लेने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया, इंटरनेट, मोबाइल और टेलीविजन का सावधानीपूर्वक एवं रचनात्मक उपयोग करने पर जोर दिया।

डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। उन्होंने मानसिक समस्याओं के उपचार, उचित खानपान और विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने मध्यस्थता, पैरा लीगल वॉलंटियर, डिफेंस काउंसिल सिस्टम और फ्रंट ऑफिस की भूमिका भी समझाई।

काउंसलर देवेंद्र कुमार यादव, डॉ. सीमा सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ. एसके जायसवाल ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अनमोल है। लगातार तीन सप्ताह तक उदासी, तनाव, चिंता या अवसाद बने रहने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने मानसिक रोगियों के साथ भेदभाव न करने और उन्हें उचित चिकित्सा एवं देखरेख उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन सत्य प्रकाश ने किया तथा प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रकाश चंद्र यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील कुमार मौर्य, राकेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सर्वाइकल कैंसर और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!