चार्टर नाइट समारोह में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी किया गया सम्मानित
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन का 42वां स्थापना दिवस समारोह एवं चार्टर नाइट होटल रघुवंशी, ओलंदगंज में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ क्लब के चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर किया। इस अवसर पर क्लब की 42 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया।
संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी और चार्टर कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
समारोह में मेल्विन जोन्स फेलो (एम.जे.एफ.) की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. क्षितिज शर्मा, दिनेश टंडन, डॉ. अजीत कपूर, एससी गुप्ता, गोपीचंद साहू, शत्रुघ्न मौर्य, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, राम कुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, आरपी सिंह, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, मनोज चतुर्वेदी, संदीप गुप्ता, डॉ. शिवानंद अग्रहरी, संजय केडिया, अनिल वर्मा, अश्वनी बैंकर, डॉ. मदन मोहन वर्मा, सीए राजेश राज गुप्ता, नरेश सेठ और संजय श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान कपल गेम्स, हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कपल गेम्स में पूजा चौरसिया एवं सुभाष चौरसिया और पूजा त्रिपाठी एवं अरुण त्रिपाठी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संगीता एवं संदीप गुप्ता और डॉ. प्रकाशिनी एवं डॉ. सुशील अग्रहरी की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। हौजी सहित अन्य खेलों में नरेश सेठ, मदन गोपाल गुप्ता, योगेश साहू, श्रद्धा श्रीवास्तव, पूजा, नीलू सेठ और लखन श्रीवास्तव विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी और सुरेश चंद्र गुप्ता ने क्लब की 42 वर्षों की सेवा यात्रा, संगठन की उपलब्धियों और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकता और सेवा भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
समारोह का संचालन सोना बैंकर और सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर सचिव रितेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, अनिल गुप्ता, संगीता श्रीवास्तव, अल्का साहू, प्रीति गुप्ता, सुधा रानी, डॉ. ओपी सिंह, संजय सिंघानिया, रंजीत सिंह, मिदहत फात्मा, मधु चतुर्वेदी, हेमा श्रीवास्तव, कल्पना सिंघानिया, योगेश साहू, राजेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, हर्षित रंजन, मनीष शुक्ला सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
