Trending

Jaunpur News : 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से 20 लाख रुपये के दो चेक बैंक में लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम यादव की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवम के अनुसार, 31 मार्च को अभिषेक पटेल उनके घर आया था। इसी दौरान उनकी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की चेकबुक चोरी कर अश्वनी सिंह उर्फ सोनल को दे दी गई। शिवम का दावा है कि इस संबंध में उनके पास ऑडियो-वीडियो साक्ष्य भी हैं।

आरोप है कि अश्वनी सिंह और अवनीश कुमार सिंह ने चेकबुक से सात लाख और 13 लाख रुपये के दो चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में लगा दिए। खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण 13 जुलाई को दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उनका कोई लेन-देन नहीं है और उन्हें झूठे मामले में फंसाकर धन वसूलने की साजिश की जा रही है। पुलिस ने अश्वनी सिंह उर्फ सोनल, अवनीश कुमार सिंह उर्फ पवन और अभिषेक पटेल उर्फ सत्यम को नामजद किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!