Trending

Jaunpur News : गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार इनामिया गिरफ्तार

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर)10 अक्टूबर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को शनिवार सुबह तिघरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार वांछित 19 वर्षीय अरबाज निवासी बीरी समसुद्दीनपुर का है। वह थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा शाहगंज थाने में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव, सुरेंद्र वर्मा, विजय शंकर यादव और अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!