Trending

Jaunpur News : जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर से

Naya Savera Network

जौनपुर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत जिले में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 5 से 10 अक्टूबर तक प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. करेंगे।

प्रशिक्षण के लिए जिले में चयनित फील्ड ट्रेनर्स को चार अलग-अलग बैचों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कुल 156 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स और फील्ड ट्रेनर्स को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यही प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स तहसील स्तर पर जिले के 11 हजार से अधिक कर्मियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम सदर को नोडल अधिकारी और चार एबीएसए को डे ऑफिसर बनाया गया है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी के लिए खाद्य निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!