Trending

Jaunpur News : पिता के आने के बाद होगा गुड़िया का अंतिम संस्कार

Naya Savera Network

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के पुनावा गांव में गुड़िया की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है, लेकिन अंतिम संस्कार फिलहाल रोक दिया गया है। मृतका के दोनों बेटे कैफ और सैफ ने कहा कि पिता मुख्तार के आने के बाद ही मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों बेटे मौजूद रहे। मां की मौत से दोनों गहरे सदमे में हैं। परिजनों के मुताबिक गुड़िया के पति मुख्तार विदेश में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और गुरुवार तक गांव पहुंचने की संभावना है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार समेत अन्य रस्में पूरी की जाएंगी।

मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी लालमन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!