Trending

Dobhi News :दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Naya Savera Network

डोभी। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते रविवार को सुबह बाइक के धक्के से घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान निजी अस्पताल वाराणसी में मौत हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। 

           लेवरुआ गांव निवासी 55 वर्षीय रामकिरत गुप्ता बीते रविवार सुबह राजमार्ग पार कर रहे थे इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!