खुटहन (जौनपुर), 30 सितंबर ग्राम विकास इंटर कालेज खुटहन के प्रांगण में बुधवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की 9 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में मेजबान कालेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रजेश इंटर कालेज गुलालपुर की टीम दूसरे पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में इंटर कालेज गुलालपुर की टीम प्रथम तथा सर्वोदयी इंटर कालेज खुदौली की टीम द्वितीय रही। बालक वर्ग में ग्राम विकास इंटर कालेज की टीम ने बाजी मारी, जबकि गुलालपुर कालेज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार,बाबूलाल सोनकर, खेल शिक्षक योगेश्वर, श्याम नारायण सहित प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक संजय कुमार यादव व योगेश्वर तथा संचालन अमृतलाल यादव ने किया।