Trending

Jaunpur News : भागवत कथा सुनने से मिलती है मुक्ति: मदन मोहन

Naya Savera Network
 

बदलापुर, जौनपुर। भागवत के अनुशीलन से भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग की प्राप्ति होती है। उक्त बातें श्रीराम जानकी मन्दिर लेदुका बाजार के प्रांगण में आयोजित श्री मद्भभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रामकथा के प्रथम दिन वाराणसी से पधारे मानस कोविद डा. मदन मोहन मिश्र ने कही। साथ ही आगे कहा कि सतसंग से जीवन श्रेष्ठ होता है और कुसंग से जीवन खराब हो जाती है। भागवत कथा भूत के शोक वर्तमान के मोह और भविष्य के भय को समाप्त कर देती है। भागवत के महात्म्य की कथा में ज्ञान भक्ति वैराग्य की बड़ी ही तात्विक व्याख्या करते हुए कहा कि भागवत की कथा सुनने वाले के हदय में भक्ति का निवास होता है। माता—पिता का अनादर करने वाला कभी मुक्त नहीं हो सकता है। गोकर्ण ने भागवत की कथा सुनाकर धुंधकारी को प्रेतयोनि से मुक्ति दिलायी। अवसर में ईश्वर का दर्शन करना ही भक्ति है। कथा सुनने से जीवन की सारी व्यथा समाप्त हो जाती है। वाराणसी से पधारीं मानस कोकिला डा. सुधा पाण्डेय ने शिव सती प्रसंग की चर्चा कर लोगो को मंत्र—मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!