Trending

Jaunpur News : मंडल जीतकर प्रदेश स्तर पर पहुंची कोमल का सम्मान

Naya Savera Network


जौनपुर। बी.आर.पी. इंटर कॉलेज की छात्रा कोमल ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। छात्रा की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल रहा।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कोमल को सम्मानित कर उसके उज्ज्वलac भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रकाश यादव, रविंद्र यादव, संतोष श्रीवास्तव सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई।

प्रतियोगिता में कोमल को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कॉलेज के पुरातन छात्र एवं गतका कोच रौनक निषाद को भी उनके उत्कृष्ट प्रयास और मार्गदर्शन के लिए प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां कॉलेज के लिए गौरव का विषय हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज लगातार प्रयास करता रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!