Trending

Jaunpur News : सम्पादक रविन्द्र जी, पत्रकार डा. गर्गवंशी एवं उपजा जिलाध्यक्ष के भाई के निधन पर सम्पादक मण्डल ने जताया शोक

Naya Savera Network
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ सम्पादक रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं अम्बेडकरनगर के वरिष्ठ पत्रकार डा. भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी के निधन पर शोकसभा हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में हुई यह शोकसभा सम्पादक मण्डल जौनपुर ने की जहां उपस्थित सभी साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय एवं संचालन महासचिव डा. नौशाद अली ने किया।
इस मौके पर उपस्थित साथियों ने कहा कि जौनपुर का सबसे वरिष्ठ समाचार पत्र जौनपुर समाचार है जिसके सम्पादक रविन्द्र श्रीवास्तव के बड़े भाई कामेश्वर नाथ जी थे। वहीं डा. गर्गवंशी भले ही अकबरपुर के रहने वाले थे लेकिन उनका जौनपुर से नाता बहुत पुराना एवं आत्मीय रहा। इतना ही नहीं, यह भी संयोग रहा कि उन्होंने जौनपुर में ही अन्तिम सांस ली।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष शशिराज सिन्हा के भ्राता विजय मोहन सिन्हा के निधन पर शोक जताया गया। लगभग 70 वर्षीय श्री सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।
शोकसभा में शम्भू सिंह सोलंकी, आदर्श कुमार, रामजी जायसवाल, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, छोटे लाल सिंह, महेन्द्र प्रजापति सहित तमाम सम्पादक बन्धु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!