Trending

Jaunpur News : विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के रूप में मनेगा स्थापना दिवस समारोह

Naya Savera Network

15 सितम्बर को पत्रकार भवन में होगा सम्पादक मण्डल का कार्यक्रम
जौनपुर। सम्पादक मण्डल (जौनपुर) उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस आगामी 15 सितम्बर को विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के रूप में मनाया जायेगा जिसको लेकर अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन के सभागार में हुई बैठक में उपस्थित सम्पादकों ने कार्यक्रम के लिये अपनी सहमति देते हुये सभी लोगों से समारोह को सफल बनाने की अपील किया। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि यह आयोजन पत्रकार भवन के सभागार में होगा जो 15 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रात: 11 बजे तय किया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि उक्त समारोह में अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षा, राजनीतिक क्षेत्र से एक—एक व्यक्ति को बतौर अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। साथ ही पत्रकारिता जगत एक वरिष्ठ साथी को सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक का संचालन महामंत्री डा. नौशाद अली ने किया। इस अवसर पर शम्भू सिंह सोलंकी, आदर्श कुमार, रामजी जायसवाल, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, छोटे लाल सिंह, महेन्द्र प्रजापति सहित तमाम सम्पादक बन्धु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!