Trending

Jaunpur News : सीबीएसई जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी ने लगाया धांधली का आरोप, जांच की मांग।

Naya Savera Network

युवा खिलाड़ी की प्रतिभा चढ़ी धांधली की भेंट, खेल मंत्री को  ज्ञापन देकर युवा खिलाड़ी करेगा शिकायत।

जौनपुर।

सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में चयन को लेकर धांधली का आरोप लगा है। टूर्नामेंट विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित हुआ था, जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 2000 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी जौनपुर के छात्र यूसुफ फराज खान पुत्र डॉ. सरफराज खान निवासी जफराबाद ने टॉप-5 में जगह बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद जारी परिणाम शीट में गड़बड़ी की गई।
शिकायतकर्ता यूसुफ फराज खान के अनुसार पहली प्रतिभागी लिस्ट में जिन बच्चों के नाम नहीं थे, उन्हें सीधे दूसरी लिस्ट सेकेंड लिस्ट में शामिल कर दिया गया। सीरियल नंबर 630, 743, 746, 1033, 1037, 1263, 1451 ऐसे बच्चे हैं जो प्रथम प्रतिभागी लिस्ट में नहीं थे, फिर भी दूसरी परिणाम शीट में उन्हें शामिल कर लिया गया।
इस पूरे प्रकरण में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स मनजीत सिंह, आब्जर्वर अमर जीत, विष्णु भगवान स्कूल प्रयागराज के मैनेजर अभिषेक तिवारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने प्रदेश के खेल मंत्री से जल्द मिलकर ज्ञापन देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट का भी शरण लेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!