Trending

Jaunpur News : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर परिजनों को पीटा

Naya Savera Network

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर युवती से गलत हरकत की। विरोध करने पर उसके पिता को लाठी-डंडों से पीटा और दूसरी बेटी का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे आरोपी

पीड़ित परिवार के अनुसार गांव के बबलू और शिवमोहन लाठी-डंडे लेकर बंशराज के घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने दरवाजा तोड़ दिया। घर में मौजूद उनकी बेटी सीमा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ दिए। बेटी की चीख सुनकर बंशराज उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की।

मोबाइल छीनकर तोड़ा

घटना के दौरान बंशराज की दूसरी बेटी मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस

पीड़ित परिवार ने घटना की रात 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। अगले दिन थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने बबलू और शिवमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को सौंपी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!