Trending

Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network
 


जौनपुर। अपराधियों और वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर चन्द्रसेन यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी कैराडीह, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 465/24 में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह और कांस्टेबल ओमकार यादव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!