Trending

Jaunpur News : डीएम ने रात्रि भ्रमण करके विभिन्न मार्गों का लिया जायजा

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बीती रात्रि जनपद मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सद्भावना पुल से भ्रमण प्रारम्भ करते हुये शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इण्टर कालेज, कोतवाली क्षेत्र, शाही किला, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार, डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी सहित अन्य नगरीय व्यवस्थाओं का मौके पर अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सम्बधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुये कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अवर अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!