Trending

Jaunpur News : जौनपुर पहुंची Gen Z Connect Yatra, युवाओं ने की रोजगार और शिक्षा की बात

Naya Savera Network

जौनपुर। जस्टिस मोर्चा की Gen Z Connect Yatra अपने 27वें दिन जौनपुर पहुँची। त्रिलोचन से आगे बढ़ते हुए यात्रा सिरकोनी होते हुए जौनपुर शहर में प्रवेश की तो रास्ते में छात्रों, युवाओं और स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और युवाओं के घटते अवसरों जैसे सवालों पर चर्चा हुई। यात्रा के दौरान रास्ते में पड़े विभिन्न सरकारी स्कूलों की हालत को भी टीम ने देखा।

जौनपुर शहर पहुँचने पर यात्रा का गांधी पार्क में सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत करते हुए युवाओं की यात्रा का समर्थन किया। गांधी पार्क से यात्रा आगे बढ़ते हुए अंबेडकर पार्क पहुँची। यहाँ युवाओं ने “जय भीम” के नारों के साथ पेपर लीक, चंदा चोरी और सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति जैसे सवाल प्रमुखता से उठाए गए। युवाओं ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं का सबसे बड़ा खामियाजा मेहनत करने वाले छात्रों को भुगतना पड़ता है। इसके बाद Gen Z Connect Yatra कचहरी, सद्भावना पुल, चहारसू चौराहा, शाही पुल, टीडी कॉलेज होते हुए आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में युवाओं ने पर्चे बाँटकर और जनसभा करके संवाद किया।

जस्टिस मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि Gen Z Connect Yatra का उद्देश्य युवाओं के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं और आकांक्षाओं को सुनना और उन्हें एक साझा मंच देना है। युवा नौकरी, बेहतर शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर आवाज़ उठा रहे हैं लेकिन केंद्र और राज्य दोनों सरकार सोई हुई है, युवाओं की आवाज दबाने में व्यस्त हैं। जौनपुर में यात्रा के दौरान विकेश उपाध्याय (INC), हिमांशु तिवारी (BRS), अनुराग राय, संदीप सोनकर (IYC), अमरजीत (प्रगतिशील मानव समाज पार्टी), शिराज, सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान बताया गया कि यात्रा अब जौनपुर से आगे प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली होते हुए 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचेगी जहाँ यात्रा का समापन होगा। आज की यात्रा में प्रियेश, रजत, शान्तनु, अवनीश, नीरज, राजू, विवेक सहित बड़ी संख्या में युवा यात्री मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!