Trending

Jaunpur News : नीलगाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। चांदपुर बालू मंडी के सामने सोमवार शाम करीब सात बजे नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान रत्नेश कुमार पुत्र लालमणि गौतम निवासी ताजुद्दीनपुर औरैला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल रत्नेश कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!