Trending

Jaunpur News : प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रथम, आकाश सोनकर ने विद्यालय का नाम रोशन किया

Naya Savera Network

जौनपुर। स्टेट लेवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण सफलता हासिल की। विजेता टीम में शामिल मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, जौनपुर के कक्षा 10-C के छात्र आकाश सोनकर ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

आकाश सोनकर की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आकाश सोनकर का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन एवं हौसलाफजाई की तथा उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं, विद्यालय के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने आकाश सोनकर को उसके खेल एवं आगे की पढ़ाई-लिखाई में हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के बास्केटबॉल कोच  रहमतुल्लाह, ( खेल शिक्षक आजम) ,   सुशील,   धर्मेंद्र, अनवर, शहजाद, अनुपम, सलमान , शाहिद अलीम,प्रदीप,शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आकाश सोनकर तथा उसकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!