Trending

Vasai News : नालासोपारा में अभियान और जय ओम सेवा संस्था का कजरी महोत्सव संपन्न

Naya Savera Network

वसई। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था अभियान और जय ओम सेवा संस्था ने मिलकर हर वर्ष की  तरह लोकपरंपराओ का जतन करने हेतू , सोमवार, 3 अगस्त, 2026 को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक सेंट ल्यूक्स इंग्लिश हाई स्कूल, दुबे कंपाउंड, बिलाल पाड़ा, नालासोपारा ईस्ट में  बड़े हर्ष के साथ कजरी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथी बोईसर के विधायक विलास तरे, शामसुंदर दुबे और पूरे दुबे परिवार के साथ दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोक गायिका संजोली पांडे, जो हर साल इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों का दिल जीतती आ रही हैं,  उन्होने अपने मधुर गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। भोजपुरी कजरी के साथ-साथ संजोली ने माय भूमि, ही जन्मभूमि ही कर्मभूमि अमुची जैसे मराठी गीत भी गाए। इसके साथ ही भगवान शंकर की स्तुति में गीत गाकर पूरा क्षेत्र शिवमय बना लिया। नालासोपारा इलाके के कई लोग इस महोत्सव में शामिल हुए और इसका आनंद लिया। 
रोलर स्केटिंग के खेल के लिए मशहूर वॅलेरी लोबो को स्त्री शक्ति सम्मान दिया गया। उनकी गैरमौजूदगी में, उनके पिता विक्टर लोबो ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं वरिष्ठ भाजप नेता महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्रा इनके हाथों यह पुरस्कार लिया। साथ ही अमरजीत मिश्रा  ने कजरी महोत्सव के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महोत्सव के महत्व को उपस्थित लोगों को बताकर संबोधित किया। युवा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के   नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने इस महोत्सव में हिस्सा लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!