Trending

Thane News : भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न

Technical Team

ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वावधान में शनिवार 22 अगस्त 2026 को विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको सभागृह में किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, गज़लकार एन बी सिंह नादान,मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संपादक राजेश विक्रांत तथा विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार संलग्न भाभा अनुसंधान डॉ कृष्ण कुमार मिश्र‌ उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था चेयरमैन रामप्यारे सिंह रघुवंशी एवं नरसिंह हैरान जौनपुरी ने किया।गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती मां के पूजन,वंदन से हुआ।सरस्वती वंदना नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा अतिथि स्वागत गीत संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने प्रस्तुत किया। विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा का विषय ' वर्तमान राजनीति में लोकतंत्र का अस्तित्व ' पर चर्चा हुई।जिसमें अंजनी कुमार द्विवेदी,आनंद पाण्डेय केवल,श्रीधर मिश्र आत्मिक,रामजीत गुप्ता एवं सुशील कुमार 'नाचीज' सहभागी हुए। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना,अजय कुमार सिंह, नंदलाल क्षितिज,ओमप्रकाश सिंह, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही,जनहित इंडिया पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, सत्यभामा सिंह, त्रिलोचन सिंह अरोरा, प्रभा शर्मा सागर, अनिता रवि, रवि मोहन अवस्थी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथि वक्ताओं ने अपने अपने विचार ' वर्तमान राजनीति में लोकतंत्र का अस्तित्व ' विषय पर सुदृढ़ सार्थक विचार रखा।अंत में गोष्ठी का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!