Trending

Prayagraj News : ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Naya Savera Network

प्रयागराज। मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद के तहसील फूलपुर स्थित ग्राम कुसुंगुर स्थित ग्राम सचिवालय पर उप जिलाधिकारी फूलपुर हीरालाल सैनी द्वारा क्षेत्रीय नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बहरिया,खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया।

उक्त के अतिरिक्त ग्राम के प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत छात्रों का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, आर.आर.सी. सेंटर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, वृक्षारोपण, चकमार्ग निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया गया।
  मौके पर सीमा देवी ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन खाते में नहीं आ रही। इसके अतिरिक्त 2 चकमार्ग एवं एक अंडरग्राउंड नाली के निर्माण अपूर्ण बताया। जिसके सत्यापन हेतु उपजिलाधिकारी फूलपुर ने नायब तहसीलदार राकेश सिंह को निर्देशित किया गया। भूमि शिकायतों के 26 मामलो में शिकायतकर्ता  संजय निस्तारण से संतुष्त् नहीं है। सभी पूर्व  शिकायतो को पुनः सत्यापन करते हुए मौके पर प्रस्तुत छः शिकायतो का भी निस्तारण एक सप्ताह में किये जाने के निर्देश दिये गये।
वहीं उप जिलाधिकारी फूलपुर द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि तहसील फूलपुर के ग्रामों में चौपाल लगाकर शिकायतों का निस्तारण वह आगे भी करते रहेंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!