Trending

Jaunpur News : सीएमओ ने बरसठी सीएचसी व दो पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर, 06 अगस्त। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। चिकित्सालयों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गईं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं। वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिक से अधिक आवश्यक जांच कराने, मरीजों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा लोगों को वायरल संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

सीएमओ ने एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) और एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की उपलब्धता का भी जायजा लिया। दोनों जीवनरक्षक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इनकी निर्बाध और निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!