Trending

Jaunpur News : नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

Naya Savera Network

मड़ियाहूं

शारदा सहायक नहर के केराकत रजवाहा में बुधवार सुबह ददरा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मड़ियाहूं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।  मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की हालत से उसके काफी समय से नहर में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!