Trending

Jaunpur News : पत्रकार की दादी का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Naya Savera Network

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छातीडीह गांव निवासी पत्रकार कृष्ण कुमार मिश्र की दादी व श्रीभूषण मिश्र की पत्नी जड़ावती मिश्र का शनिवार को प्रातः निधन हो गया। मिलनसार, सरल, सहज स्वभाव की जड़ावती मिश्र की उम्र 85 वर्ष थी जिनका दाह संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वहीं पत्रकार एवं क्षेत्रवासियों में शोक लहर फैल गयी। बता दें कि जड़ावती जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर ईश्वर के श्री चरणों में हमेशा के लिये विलीन हो गयीं। अंतिम दर्शन में सुबह से ही क्षेत्र के प्रशासनिक एवं वरिष्ठ व सम्मानित व्यक्तियों के साथ क्षेत्रवासियों का आना—जाना लगा रहा। लोग सुबह से ही पहुंचकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बढ़ाते हुए दिखाई दिये।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!