Trending

Jaunpur News : भानाकविसे समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न

Technical Team


जौनपुर। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समित के तत्वाधान में बदलापुर बाजार में पितृपुरुषों स्व.दादा जयराज शर्मा,स्व. रवींद्रनाथ शर्मा एवं स्व.राम आधार शर्मा की पावन स्मृति में आयोजित विशाल शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन 22 अगस्त शनिवार को बदलापुर चैरिटेबल ब्लड बैंक घनश्यामपुर रोड में संपन्न हुआ।इस आयोजन की  अध्यक्षता भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने किया।आयोजन के मुख्य अतिथि ओंकार नाथ शर्मि द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बदलापुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ शैलेश शर्मा एवं मैनेजर डॉ राहुल शर्मा ने संयोजन किया।आयोजन में संस्था के समस्त पदाधिकारी व सम्मानित जनों ने जिले के कोने कोने से आए हुए रक्तवीर साथियों का उत्साह बढ़ाया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सभी क्रांतिकारी रक्तवीरों द्वारा 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व सभी रक्तवीर साथियों का भी माल्यार्पण व अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।क्रांतिकारी रक्तवीरो में विनोद कुमार शर्मा बदलापुर, प्रमोद कुमार शर्मा मितावा, मनीष कुमार शर्मा मुंगरा बादशाहपुर,ललित कुमार शर्मा सुजानगंज,राकेश कुमार शर्मा (पप्पू)सुजानगंज,रुस्तम अहमद पतहना,शुभम् पांडेय पतहना, अखिलेश शर्मा बख़ोपुर,संदीप यादव जातिरह मलैया,आशीष गौतम हरीपुर, पन्नालाल बसरही,सुधीर प्रजापति बख़ोपुर,संजय शर्मा बेलवा बाजार,सुनील शर्मा बेलवा बाजार, प्रदीप कुमार गुप्ता रामनगर चेती, विद्याशंकर गौड़ देवगाह बदलापुर, सचिन गौड़ देवगाह बदलापुर, अवधेश शर्मा मंडल अध्यक्ष,विमल शर्मा जमपुर,शशांक शर्मा उद्पुर,राजू शर्मा बिरसादपुर तेजीबाजार, सुरेंदर शर्मा सारेखनपुर बदलापुर,सतीश कुमार शर्मा सिहिपुर जौनपुर, सन्तोष शर्मा जौनपुर, ज्ञानहादुर पुरागंभीर साह बदलापुर,सुशील गुप्ता रामनगर बदलापुर,राहुल शर्मा पोखरा कोल्हुवा,सुनील यादव बदलापुर,संजय यादव सरोखनपुर, अमरजीत शर्मा समसपुर खपरहा, सुनील कुमार शर्मा हरिरामपुर ने रक्तदान किया। उक्त शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों का उत्साहवर्धन एवं मनोरंजन गीतकार रविन्द्र कुमार शर्मा दीप एवं प्रमोद कुमार प्रेमी ने अपने सुमधुर गीतों से किया। अंत में दिनेशचंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!