Trending

Jaunpur News : लायन्स क्लब ने सैनिक भाइयों को बांधा रक्षासूत्र सरहद पर तैनात सैनिकों को भी भेजी राखी

Naya Savera Network

घर से दूर रहकर देश की सरहदों की रक्षा करने वालों के प्रति कृतज्ञता की एक अनोखी पहल

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा बुधवार को "एक राखी सैनिक भाइयों के नाम" कार्यक्रम हुसेनाबाद स्थित 98 बटालियन यूपी एनसीसी परिसर में किया गया। सैनिकों को तिलक लगाकर व कलाई पर लायन्स लेडी बहनों ने राखी बाँधी व मिठाई खिलाई और सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए राखी भेजी गई। सैनिक भाइयों के साथ केक भी काटा गया।
संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने लोगो का स्वागत किया। लीनेस अध्यक्ष पूजा त्रिपाठी ने कहा कि वीर जवानों की कलाई पर राखी बाँधते समय मन गर्व और सम्मान से भर उठा। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले इन वीर सपूतों के प्रति सम्मान व्यक्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
फर्स्ट लायन लेडी संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि 'एक राखी सैनिक भाइयों के नाम' रक्षा सूत्र राष्ट्र के वीर सैनिकों को समर्पित एक भावपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है। ज्योति कपूर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर मन को एक अलग ही शांति और संतोष मिलता है। इस मौके पर जवानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। सैनिकों ने सामूहिक रूप से कहा कि लायन्स क्लब की महिलाओं द्वारा राखी बांधें जाने से उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर अपने परिवार से दूर हैं। लेकिन लायन्स महिलाओं ने जब उन्हें राखी बांधी तो उन्हें परिवार से दूर होने का एहसान नहीं हुआ। उन्होंने रक्षा का वचन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल नागेन्द्र सिंह राठौर प्रशासनिक अधिकारी, सूबेदार मेजर कृष्णपाल सिंह, बलबीर सिंह, सूबेदार संता बहादुर राना, नायब सूबेदार प्रदीप जी, बीएचएम कृष्ण बहादुर, सचिव रितेश साहू, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, रश्मि मौर्य, रविन्द्र कालरा, उर्मिला सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, साक्षी मिश्रा, डॉ प्रकाशिनी अग्रहरी, अविका श्रीवास्तव, परमजीत सिंह, आरपी सिंह, लियो अध्यक्ष ऋषि श्रीवास्तव, सुशील अग्रहरी, हर्षित रंजन, पवन वर्मा, ऋषभ रंजन सहित तमाम सैनिक भाई उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!