Trending

Jaunpur News : पराउगंज बाजार में संत रविदास की कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Technical Team

केराकत, जौनपुर। केराकत विधानसभा क्षेत्र के पराउगंज बाजार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ उसका स्वागत किया।

स्वागत के बाद भगवान शंकर के मंदिर में कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, जिला मंत्री सुदर्शन सिंह एवं हरिराम पाल, थानागद्दी मंडल प्रभारी रणविजय सिंह तथा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्र सहित सैकड़ों महिलाएं, स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

कलश यात्रा के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति लोगों में श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाई दिया। उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!