Trending

Jaunpur News : केराकत पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Technical Team


जौनपुर के केराकत थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरांवा बेलहरी निवासी रामचंदर उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में ग्राम न्यायालय तहसील केराकत, जौनपुर द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीराम सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, वारंट के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!