Trending

Jaunpur News : आख्या राय ने जीते दो स्वर्ण पदक

Technical Team
जौनपुर। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की होनहार छात्रा आख्या राय ने एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आख्या राय को दोनों स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। पदक प्रदान करते समय राज्यपाल ने छात्रा की पीठ थपथपाकर उसकी उपलब्धि की सराहना की।

आख्या राय को विश्वविद्यालय की एमए इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इसी पाठ्यक्रम में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर उन्हें डॉ. विश्वमित्र उपाध्याय स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया।

आख्या राय की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनके पिता अवनीश कुमार राय जौनपुर में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पाठक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता शैलजा राय अयोध्या के साकेत पीजी कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं।

आख्या की सफलता को परिवार ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया। दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर उन्होंने न केवल परिवार बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!