Trending

Jaunpur News : दौलतिया हनुमान मंदिर में श्रद्धा से मनाया गया बुढ़वा मंगल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Technical Team


जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर। ऐतिहासिक दौलतिया हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर हनुमान जी के दर्शन किए और रोट, हलवा व लड्डू का प्रसाद चढ़ाया।

इस अवसर पर नगर में बैंड-बाजे के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न मोहल्लों से डीजे और भजनों के बीच एक दर्जन से अधिक आकर्षक हनुमान जी की झांकियां और चौकियां निकाली गईं। झांकियों को देखने के लिए मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। इनके मंदिर पहुंचने पर मेले का उत्साह और बढ़ गया।

मंदिर के पुजारी राम निरंजन यादव ने मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी का अलौकिक शृंगार कर भाव आरती की। एसडीएम अजय उपाध्याय और सीओ प्रतिमा वर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।

मेले में उमड़ी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक सेवा दी। उनके सराहनीय योगदान पर एसडीएम और सीओ ने सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी अश्वनी दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!