Trending

Jaunpur News : मैनेजमेंट गुरु ने फहराया तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत माता की जय के जयघोष से गूंजा विद्यालय परिसर

Naya Savera Network

पतरही, जौनपुर। 80वां स्वतंत्रता दिवस आचार्य बलदेव पी.जी कॉलेज व मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। आचार्य बलदेव पी.जी कॉलेज के प्रबन्धक एवं उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु ने विद्यालय के सभी स्टॉप की उपस्थिति में देश की आन-बान-शान तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी। वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।इसके पश्चात् मैनेजमेंट गुरु ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अतिथियों का एवं छात्र - छात्राओं द्वारा शिक्षक व शिक्षिकाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सुरीली आवाज में सरस्वती वंदना और अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के प्रस्तुतियों को शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। डॉ.अनिल यादव ने कहा विद्यार्थी देश का भविष्य हैं इसलिए शिक्षा के साथ उनमें अनुशासन जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होना जरूरी है। विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर सोनू पुजारी, मिथिलेश यादव, गोपाल शर्मा, डॉ. संजय यादव, डॉ. संतोष यादव, प्रमोद चौबे, राहुल यादव,संत यादव,अमन सिंह,डॉ. अन्नू, सोनी यादव,कुसुम, सिम्मी, खुशी, खुशबू, सुनीता,मीरा,निशा सहित विद्यालय के स्टाफ बच्चों के अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!