Trending

Jaunpur News : पनौली में महिलाओं को किया गया जागरूक

Naya Savera Network

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पनौली में ग्राम प्रधान बिन्दु चौधरी की अध्यक्षता में बहु बेटी सम्मेलन नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930 के अलावा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं जैसे— विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आदि से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार प्रभारी शक्ति मिशन महिला, आरक्षी प्रतिभा पांडेय, सुप्रिया पाठक, आराधना सिंह थाना खुटहन सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!