Trending

Jaunpur News : विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा, खाद्यान्न उठा ले गये चोर

Technical Team
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय (डोभी खास) मुकुरीपुर में बीती रात चोरों ने मीना मंच के कमरे का ताला तोड़कर कार्मशियल गैस सिलेंडर चूल्हा और खाद्यान्न पर हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की जानकारी तब हुई जब विद्यालय के अध्यापक सुबह विद्यालय खोलने गये तो देखा जिस कमरे में मिडडे मिल का सामान रखा था, उसका ताला टूटा हुआ है। कमरे के अन्दर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर चूल्हा, खाद्यान्न गायब था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूबेदार राम ने बताया कि बीते 30 मार्च इसी तरह विद्यालय में चोरी हुई थी। उस समय भी गैस सिलेंडर, चूल्हा, खाद्यान्न समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। उस समय भी पुलिस को लिखित सूचना दी गयी थी। इस बार भी चन्दवक थाने में चोरी की लिखित सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा दे दी गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!