Trending

Jaunpur News : दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Technical Team

जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त अमित जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी ग्राम दनापुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन समग्र” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को ग्राम दनापुर से बेलवाई रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर रामशब्द के खंडहरनुमा मकान के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की रात आरोपी छत के रास्ते कमरे में घुसा और युवती के साथ छेड़खानी व जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने का आरोप है। मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह व उपनिरीक्षक रामविलास की टीम ने की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!