Trending

Jaunpur News : हल्की बारिश में डूबीं शाहगंज की सड़कें, जलभराव से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

Naya Savera Network

शाहगंज, जौनपुर। नगर में हल्की बारिश होते ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। थोड़ी देर की बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं।

रेलवे क्रॉसिंग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक की सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाई हुई। वहीं जेसीज चौराहे से दादर पुल तक जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दिए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।

चुड़ी मोहल्ला स्थित सेठ पन्नालाल के घर के सामने की सड़क भी जलभराव और कीचड़ से प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। नगरवासियों ने जर्जर सड़कों के निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!