Trending

Jaunpur News : सोलर बैटरी में धमाका, कई घरों को नुकसान, बाल-बाल बचे लोग

Naya Savera Network

जौनपुर केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी गांव के देवनाथपुर पुरवा में शनिवार को सोलर ऊर्जा बैटरी में हुए जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भैयालाल दुबे के घर में लगी बैटरी अचानक फट गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ।

विस्फोट की ताकत से एक मकान की छत की पटिया में छेद हो गया और बैटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजय मिश्रा 'बाबा' ने बताया कि श्यामसुंदर दुबे के घर के चार-पांच पंखे जल गए, जबकि तहसीलदार दुबे और शिवशंकर मिश्रा के मकान भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों के अनुसार तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद लोगों ने सोलर उपकरणों की सुरक्षा जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को प्रशासन से उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!