Trending

Jaunpur News : घर में घुसकर चोरी का प्रयास, एक पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव के एक बंद घर में घुसकर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 29 जुलाई की देर रात हुई थी।
पीड़ित चंद्रभूषण तिवारी की तहरीर के अनुसार, वह परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। रात करीब 1:30 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर उनके घर में चोर घुसने की सूचना दी। सूचना पर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो उनका आरोप है कि उन्होंने दीनापुर गांव निवासी बृजेश उर्फ धीरू गौड़ पुत्र रविंद्र उर्फ पप्पू गौड़ को घर से निकलकर भागते देखा। बाद में घर पहुंचने पर पीछे के कमरे में रखा सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना उसी रात डायल 112 पुलिस और पुलिस चौकी आलमगंज को भी दी गई थी। पुलिस ने पीड़ित चंद्रभूषण तिवारी की तहरीर पर बीएनएस की धारा 305, 62 व 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित के दिल्ली से आने के बाद दी गई नामजद तहरीर के आधार पर एक आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!