जौनपुर | भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्र महामंत्री संतोष सिंह पटेल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 से 14 अगस्त तक गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अभियान के दौरान प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन अभियान जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मोहन राजभर ने किया। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक निदेशक डॉ. अजय सिंह, अखिलेश सिंह, बांके बिहारी सिंह, दिनेश सोनकर, संतोष मिश्रा, स्कंद पटेल, अखिल प्रताप सिंह, अनुपमा राय, केपी मिश्रा, राजेश सिंह, अतुल कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, ऊषा किरण, मीना पटेल, कमलेश राय, सोनी जायसवाल, हरिराम पाल, सुदर्शन सिंह, धनंजय कश्यप, अजीत सोनकर, ऋषु सिंह, रिद्धिमा, संतोष उपाध्याय, विशाल शुक्ला, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jaunpur News : हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
August 04, 2026