Trending

Jaunpur News : तारा रजवाहा माइनर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा पानी, सिंचाई संकट से किसान परेशान

Technical Team


जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र में तारा रजवाहा माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों को धान की रोपाई के दौरान सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। गोविंदपुर, मनिहां, सरसौड़ा, रवनिया और पारा सहित कई गांवों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि इसी माइनर पर निर्भर है।

किसानों का आरोप है कि शारदा सहायक खंड-36 से दो बार पानी छोड़ा गया, लेकिन दोनों बार माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच सका। उनका कहना है कि बीच रास्ते में कुछ लोग अवैध रूप से बांध लगाकर पानी रोक लेते हैं, जिससे टेल क्षेत्र के खेत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।

किसान जयप्रकाश दूबे, महेंद्र राम, बंटी राजभर, महेंद्र राजभर, कमलेश राजभर, नगेंद्र राजभर, विनोद राजभर, सलीम, अजीमुल्लाह और सुरेंद्र सिंह ने विभागीय जेई अवधेश यादव पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं, अधिशाषी अभियंता सुनील गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराकर यदि कहीं अवैध रूप से पानी रोका गया है तो उसे हटवाकर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!