Trending

Jaunpur News : समर्थ पोर्टल बंद, पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश रुका

Technical Team


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने चालू शैक्षणिक सत्र में नए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 अगस्त को समर्थ पोर्टल बंद कर दिया। इसके बाद प्रथम सेमेस्टर में नए छात्रों का प्रवेश संभव नहीं होगा। अब विश्वविद्यालय प्रशासन सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर के कुल 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनमें सात राजकीय, 22 वित्तपोषित और 575 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं। प्रवेश के लिए पहले 26 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 अगस्त किया गया था। इसके बावजूद कई महाविद्यालयों में विषयवार सीटें खाली रह गईं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने समर्थ पोर्टल बंद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को पोर्टल बंद कर दिया गया है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!