Trending

Jaunpur News : ट्रेन में चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन. कोलान्ची, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी प्रभात सिंह के आदेश व निर्देश के क्रम में रेल में बढ़ती चोरी/छिनैती की घटनाओं के रोकथाम हेतु अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी, अपराध नियत्रंण व श्रावण मास के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष सुनील गोड़ के निर्देशन में उ0नि0 हरिकेश मय हमराह हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 रजनीकान्त, कां0 राम प्रवेश गौड़, का0 हरेराम यादव थाना जीआरपी व उ0नि0 अरविन्द सिंह रेलवे सुरक्षा बल जौनपुर के साथ विशेष सतर्कता बरतते हुये चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग रेलवे स्टेशन जौनपुर जक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर मौजूद थे।
अभियान के दौरान मिली सूचना पर प्लेटफार्म नम्बर 6 के शाहंगज साइड की तरफ बने फुट ओवरब्रिज के सीढ़ी के नीचे एक सन्दिग्ध व्यक्ति बैठा है जो आने जाने वाले यात्रियों के ट्रेन में चढ़ते व उतरते समय मोबाइल व आभूषण छिनकर चलती ट्रेन से कूदकर घटना को अंजाम देता है। उक्त सूचना पर एक चोर/छिनैती से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज गौतम पुत्र अभय राज निवासी बेलावा मुहानी थाना बदलापुर को जौनपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल (माडल मोटो G85 5जी चोरी का) व 1850 रुपये बरामद हुआ। अभियुक्त एक शातिर किस्म का चोर/छिनैती से सम्बन्धित है। धारा 305(C) BNS व बढोत्तरी धारा 317 (2) BNS व धारा 304 (2) व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना जीआरपी जौनपुर का अनावरण करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय जौनपुर भेजा गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से ट्रेन में बढ़ती लूट, चोरी, छिनैती, तस्करी की घटनाओं पर निश्चित ही अंकुश लगेगा।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
सफलता पाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील गोंड़, उ0नि0 हरिकेश चौकी प्रभारी शाहगंज, उ0नि0 अरविन्द सिंह, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 रजनीकान्त, का0 रा मप्रवेश गोंड थाना जीआरपी के अलावा का0 हरेराम यादव जीआरपी चौकी शाहगंज शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!