Trending

Jaunpur News : खुले दरवाजे का फायदा उठाकर घर में घुसे चोर, जेवरात और नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

Technical Team


जौनपुर। जिले के सेनपुर कला गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और करीब पांच हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह परिजनों के जागने पर घर का सामान बिखरा मिला तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित महेंद्र यादव के अनुसार, रात में परिवार के सदस्य और बच्चे बरामदे में सो रहे थे, जबकि वह खुद घर के बाहर सोए थे। इसी दौरान चोरों ने खुले दरवाजे का फायदा उठाया और मकान के अंदर दाखिल हो गए।

चोरों ने घर में रखे बैग को खंगाला और उसमें रखे सोने के लॉकेट, चांदी की पायल, मोबाइल फोन तथा करीब पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। बैग की जांच करने पर जेवरात, मोबाइल और नकदी गायब मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए चोरों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!