Trending

Jaunpur News : सुरम्य संगीत क्लासेज में देशभक्ति के सुरों से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Naya Savera Network

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुरम्य संगीत क्लासेज में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने अपने मधुर सुरों, मनमोहक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रध्वज को नमन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में जहां उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास दिखाई दिया, वहीं उनके स्वरों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावनाएं भी स्पष्ट रूप से झलकीं।

सुरम्य संगीत क्लासेज की संचालिका प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि “संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को संगीत के साथ-साथ अपनी संस्कृति, देश और राष्ट्रधर्म से भी जोड़ा जाए। ऐसे आयोजन बच्चों को मंच देने के साथ उनमें जिम्मेदारी, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं।
सुरम्य संगीत क्लासेज का यह आयोजन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की नई पीढ़ी तक पहुंचती एक सुंदर पहल बन गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!