Trending

Jaunpur News : राम का भाव सदैव रहने वाली सत्ता भाव जिसका न जन्म होता है न ही मरण:श्री महाराज

Technical Team


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में डॉ अंबेडकर स्मृति सेवा ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय श्री राम कथा के भव्य आयोजन का समापन रविवार की देर किया गया। कथा का वाचन पूज्य अनुज श्री महाराज जी के द्वारा किया गया।

पांच दिवसीय कथा के दौरान पूज्य अनुज श्री महाराज जी ने भगवान राम की महिमा का व्यख्यान किया। उन्होंने बताया कि श्री राम का भाव है सदैव रहने वाली सत्ता भाव जिसका न ही जन्म होता है न ही मरण। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तब उसके नाम के आगे स्वर्गीय लग जाता है, लेकिन जब अवतारी पुरुष अपनी लीला को समेट कर इस धरा से जाते हैं तो उनके नाम के आगे स्वर्गीय नहीं लगता, क्योंकि वह सत्ता अविनाशी है।उन्होंने कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रभु की कथा श्रवण करने के लिए भगवान भोलेनाथ ऋषि अगस्त्य जी के आश्रम में जाते हैं और प्रभु की पावन पुनीत कथा को श्रवण कर धन्य हो जाते हैं। 

विदित हो कि श्री राम कथा का शुभारंभ डॉ अंबेडकर स्मृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रिटायर्ड फौजी व प्रधानपति सुभाष यादव ने ज्योति प्रज्वलित कर की गई।प्रभु श्री राम की पावन पुनीत आरती अवनींद्र यदव,अंशु यादव,अंकुश यादव,सौरभ यादव,गौरव यादव व पवन यादव ने की।इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!