वहीं तिघरा मार्ग स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने गांव-गांव पहुंचकर तिरंगा फहराया और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रबंधक अनिल उपाध्याय, राजेश यादव, विनोद कुमार अखिलेश मिश्रा, सुनीता मिश्रा, अनिल सिंह, गिरजाशंकर यादव, शेर अली, ऋषिकेश, केवट कमल, अच्छे लाल अनुराग, अनिल यादव, अनुराग यादव, मनोज सिंह, विकास पाल, आशुतोष, बृजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
