Trending

Jaunpur News : राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव का थाईलैंड से वापसी पर हुआ स्वागत

Technical Team


गौराबादशाहपुर , जौनपुर। जौनपुर के लाल राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव का थाइलैंड से लौटने के बाद भारतीय शैली कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष केशरी सिंह के कैम्प कार्यालय जगदीशपुर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष केशरी सिंह ने कहा कि लालजी पहलवान ने जौनपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। जिससे हम लोगों को फक्र है। कुश्ती संघ के संरक्षक शिक्षाविद डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय इंडिया थाइलैंड मैत्री कुश्ती प्रतियोगिता में लालजी पहलवान ने निर्णायक की भूमिका  निभाकर जौनपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाई है। जिससे पूरा जौनपुर गौरवान्वित है। विदित हो कि लालजी पहलवान के रेफरी कार्य से प्रभावित होकर भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एशिया चैंपियन राम आसरे पहलवान ने बधाई दी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के सीनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट राममूरत पहलवान, केशरी सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी, रामहित प्रधान, बांकेलाल यादव, तेज बहादुर यादव, लाले पाल, सुभाष पहलवान चौकियां, अनिल सिंह, आलोक यादव, सुरेंद्र, वीर अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!