Trending

Jaunpur News : संविधान में तमाम प्रावधानों के बावजूद जमीनी हकीकत बया करती है अलग कहानी:नीरा

Technical Team

महिलाओं व किशोरियों के साथ संवैधानिक मूल्यों पर हुई चर्चा




केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित देवनाथपुर में महिलाओं एवं किशोरियों के साथ संवैधानिक मूल्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस बाबत सौहार्द फेलो नीरा आर्य ने बताया कि लैंगिक समानता का सिद्धांत भारतीय संविधान के मूल तत्वों में शामिल है। इसलिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक तत्वों में महिला सुरक्षा, सम्मान, विकास व भेदभाव से बचाव के प्रावधान किए गए हैं।उन्होंने कहा कि संविधान महिलाओं को न सिर्फ समानता का अधिकार देता है, बल्कि राज्यों को महिलाओं के पक्ष में सकारात्मक प्रावधान करने भी कहा गया है।भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, हमारे कानून, विकासात्मक नीतियों व योजनाओं के तहत हर क्षेत्र में महिलाओं के विकास को प्रमुखता दी गई है। संविधान में इन तमाम प्रावधानों के बावजूद जमीनी हकीकत अलग कहानी बयान करती है।इस अवसर पर समुदाय की सक्रिय साथी सोनी,सुमन कुमारी राधिका कुसुम वंदना वर्षा समेत तमाम महिलाएं व किशोरी मौजूद रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!