Trending

Jaunpur News : वांछित महिला गिरफ्तार

Naya Savera Network

मड़ियाहूं 

मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर एक वांछित महिला  को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, न्यायालय से सीमा देवी निवासी सुदनीपुर, थाना मड़ियाहूं के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने  कार्रवाई पूरी करते हुए महिला अभियुक्ता का चालान भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्रा और अर्चना चौरसिया शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!